{"_id":"409070f7eb868d713ab13b95ebdbf5ad","slug":"toppers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीफन हॉकिंग को आदर्श मानते हैं जिला टॉपर शाश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टीफन हॉकिंग को आदर्श मानते हैं जिला टॉपर शाश्वत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 25 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाश्वत ने बताया कि उसने रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई कर सफलता अर्जित की है। भौतिकी वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को अपना आदर्श मानते हैं। शाश्वत ने बताया कि उनके सफलता के पीछे परिवार वालों और गुरुजनों का आशीर्वाद है। पढ़ाई के अलावा खाली समय में बैडमिंटन और कंप्यूटर गेम्स खेलना पसंद है। राजनीति में दिलचस्पी भी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का बेहतर राजनीतिज्ञ मानते हैं। वह शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी एवं पत्रकार निर्मलकांत शुक्ला और प्रधानाचार्य रामजानकी शुक्ला के पुत्र हैं।
सिविल सर्विसेज में जाएंगे मानस
पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल के छात्र मानस जैसवाल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
शहर के मोहल्ला बल्लभनगर कॉलोनी निवासी व आढ़ती प्रेम जैसवाल एवं संध्या के पुत्र मानस सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। बताया कि उसने यह सफलता रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई कर हासिल की है। अपने ताऊ समाजसेवी सतीश अग्रवाल को आदर्श मानते हैं। उनकी इस सफलता में परिवार के सभी सदस्य का योगदान है। विशेषकर सभी टीचर्स का जिन्होंने उन्हें पढ़ाया। खाली वक्त में उन्हें किताबें पढ़ना पसंद है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं सौम्या
पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या अग्रवाल 12वीं परीक्षा में 96.40 प्रतिशत अंकर पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
बल्लभनगर कॉलोनी निवासी पेट्रोलपंप व्यवसायी प्रणव अग्रवाल और पूजा अग्रवाल के तीन संतानों में सौम्या सबसे बड़ी हैं। बताया कि उसने यह सफलता प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई कर प्राप्त की है। बताया कि बेहतर सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और शिक्षक योगेश सर को देती है। दादा सतीशचंद्र अग्रवाल और दादी बीना अग्रवाल को अपना आदर्श मानने वाली सौम्या बताती हैं कि वह भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं।