फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Took the lives of rural workers warmly

गरमी ने ले ली मनरेगा मजदूर की जान

Tue, 26 May 2015 11:16 PM IST
घुंघचाई/पीलीभीत।
घुंघचाई/पीलीभीत। Updated Tue, 26 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Took the lives of rural workers warmly
ग्राम पंचायत टांडा में चकरोड पर मजदूरी कर रहे गांव जितौरिया टांडा निवासी 48 वर्षीय राजाराम की भीषण गर्मी में उल्टी-दस्त से हालत खराब होने पर मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत से उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव की प्रधान सावित्री देवी और उनके पति जैतराम ने बताया कि ग्राम पंचायत के गांव शिभुआ में चकरोड पर मिट्टी डालने के लिए जाब कार्ड धारक राजाराम लगा था। कार्य के दौरान अचानक उल्टी-दस्त शुरू होने पर मजदूर दिनेश, रामपाल, मेवाराम, राजेंद्र उसे घर छोड़ने को ले गए। घर  पहुंचने पर राजाराम की हालत मेें सुधार नहीं हुआ। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने लगे तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार के मुखिया की मौत से राजाराम के घर में कोहराम मच गया। शोक में मनरेगा मजदूरों की मंगलवार को छुट्टी कर दी गई। उधर, बगैर पुलिस-प्रशासन को सूचना दिए परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का इकलौता कमाऊ था राजाराम
राजाराम के परिवार में पत्नी सुधा देवी के अलावा 20 वर्षीय पुत्री केसरी देवी, 18 वर्षीय लक्ष्मी, 14 वर्षीय पुत्र अनीस,  12 वर्षीय पुत्री सविता, आठ वर्षीय स्वाती, छह वर्षीय सुमित है। वह अकेला कमाने वाले था। उसकी मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी को बेटियों की शादी के साथ अन्य बच्चों की परवरिश की चिंता भी सता रही है।

जांच कराकर दिलवाएंगे मुआवजा

मजदूर की मौत की सूचना नहीं दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। अगर मजदूरी के दौरान राजाराम की मौत हुई है, तब उसके परिवार वालों को नियमानुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा।
- देवेंद्र कुमार, कार्यवाहक बीडीओ
25 हजार रुपये सहायता का है प्रावधान
जाबकार्ड धारक मजदूर की मजदूरी के दौरान मौत होती है तो उसके परिवार वालों को 25 हजार रुपये सहायता देने का प्रावधान है।
- अजय कुमार, एपीओ मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed