{"_id":"df64d83d403fef70b6f4b5e074fff137","slug":"tomorrow-will-the-lord-railway-the-foundation-stone-for-broad-gauge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल रेलमंत्री प्रभु करेंगे ब्राडगेज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल रेलमंत्री प्रभु करेंगे ब्राडगेज का शिलान्यास
Pilibhit
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु 28 नवंबर को यहां ब्राडगेज कार्य का शिलान्यास करने पहुंच रहे हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी आ रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इज्ज्तनगर मंडल कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक रेलमंत्री व रेल राज्यमंत्री 28 नवंबर को दोपहर 1.45 बजे पंतनगर से हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर भोजीपुरा-टनकपुर रेल मार्ग पर चल रहे आमान परिवर्तन कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 2.55 बजे यहां से वापसी के लिए रवाना होंगे। इधर केंद्रीय मंत्री के पीआरओ रंजीत सिंह ने बताया कि रेलमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मेनका संजय गांधी भी आ रही हैं।
विज्ञापन
पक्का मंच बनाने का कार्य शुरू
रेल मंत्री के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में ही 36 गुणा 20 फिट का पक्का मंच बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। चार फिट ऊंचाई के बन रहे मंच को बनाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके समीप ही शिलान्यास का शिलापट्ट बनाया जा रहा है। रेलमंत्री रिमोट के माध्यम से शिलान्यास करेंगे।