{"_id":"68adfa754a9e9bb23b0f879e","slug":"toll-plaza-started-roadways-journey-became-expensive-on-pilibhit-shahjahanpur-route-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-142630-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टोल प्लाजा शुरू, पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर महंगा हुआ रोडवेज का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टोल प्लाजा शुरू, पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर महंगा हुआ रोडवेज का सफर
Tue, 26 Aug 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर सिमरा अकबरगंज के पास टोल प्लॉजा का संचालन शुरू होने से रोडवेज का सफर महंगा हो गया है। यात्रियों की जेब पर तीन रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। प्राइवेट वाहन चालकों ने भी किराया बढ़ाने की तैयारी की है।
पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर टोल प्लाजा बनाए जाने के बाद एआरएम ने आरएम को पत्र भेजकर इस मार्ग की बसों का किराया बढ़ाए जाने की अनुमति मांगी। पत्राचार के बाद इस मार्ग पर पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर संचालित बसों का पूर्व की अपेक्षा तीन रुपये किराया बढ़ा दिया गया है। विभागीय अफसरों के मुताबिक पीलीभीत से शाहजहांपुर जाने वाली बस का किराया पूर्व में 120 रुपये था।
टोल प्लाजा बनाए जाने से इसका किराया 123 रुपये कर दिया गया है। वहीं बीसलपुर तक यात्रियों से 51 रुपये लिए जाते थे। अब 54 रुपये किराया देना होगा। इसके साथ ही दियोरिया मार्ग पर पूर्व में 81 अब 84 रुपये किराया कर दिया गया है। वहीं बिलसंडा का भी 71 की जगह 74 रुपये कर दिया गया है। आज से यह किराया लागू कर दिया जाएगा। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टोल प्लाजा बनाए जाने से इस मार्ग की बसों का किराया बढ़ाया गया है। पूर्व की अपेक्षा तीन रुपये अधिक किराया यात्रियों से लिया जाएगा।