{"_id":"626062181a5830477e4af86b","slug":"toll-plaza-started-now-travel-becomes-expensive-pilibhit-news-bly4821807195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा हो गया शुरू, अब सफर करना होगा और महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा हो गया शुरू, अब सफर करना होगा और महंगा
विज्ञापन
टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नेशनल हाईवे- 730 पर बिठौरा कलां के पास स्थित सराय सुंदरपुर टोल प्लाजा बुधवार से शुरू हो गया। इसके साथ ही अब नेशनल हाईवे से सफर करना भी महंगा हो गया है, खासतौर से कार से दैनिक यात्रा करने वालों के लिए। पीलीभीत से पूरनपुर तक बस से यात्रा करना भी महंगा हो जाएगा। टोल प्लाजा के पास सुबह वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।
अभी तक बरेली और पूरनपुर के बीच टोल टैक्स चुकाना नहीं पड़ता था। हालांकि काफी समय से चर्चा थी कि सराय सुंदरपुर टोल प्लाजा एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) जल्द शुरू कर सकता है। बुधवार सुबह अचानक टोल प्लाजा शुरू होने से लोगों को हैरानी भी हुई। जिले के अधिकारियों को भी इसकी सूचना नहीं मिली। बुधवार को जब टैक्स वसूलना शुरू किया गया तो कुछ वाहन चालकों से कहासुनी भी हुई।
दूसरी तरफ टोल प्लाजा शुरू होने से कार से दैनिक यात्रा करने वालों को तगड़ा झटका लगा है। महंगे पेट्रोल के बाद उनकी जेब पर टोल टैक्स का बोझ भी बढ़ जाएगा। अब बरेली से खुटार तक बस से यात्रा करना भी महंगा होगा, क्योंकि रोडवेज पहले ही किराये में टोल टैक्स जोड़ चुका है। हालांकि पीलीभीत का टोल प्लाजा शुरू न होने से बरेली से पूरनपुर तक तक किराये में बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी पर अब यात्रियों को टोल टैक्स के रूप में एक रुपये ज्यादा देना होगा। वहीं खुटार का टोल प्लाजा भी शुरू हो गया है, यानी अब खुटार तक दो बार टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
दैनिक यात्रियों पर पड़ेगी महंगाई की मार, प्राइवेट बसों का किराया भी बढ़ जाएगा
टोल प्लाजा शुरू होने सबसे तगड़ा झटका दैनिक यात्रियों को लगेगा। सभी निजी वाहनों के किराये में इजाफा होगा। कुछ निजी बस संचालकों ने बुधवार से ही किराया बढ़ा दिया। मैजिक से यात्रा करना भी महंगा होगा। पूरनपुर से पीलीभीत प्रतिदिन यात्रा करने वालों का मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा।
अलग-अलग वाहनों से इस तरह लिया जाएगा टोल टैक्स
1- कार या हल्के वाहन: सिंगल यात्रा पर 25 रुपये, उसी दिन वापसी पर 40 रुपये, मासिक पास 50 यात्रा पर 905 रुपये, व्यावसायिक वाहन जो जिले में पंजीकृत हैं 15 रुपये।
2- हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस, हल्के माल ढोने वाले वाहन : सिंगल यात्रा पर 45 रुपये, उसी दिन वापसी पर 65 रुपये, मासिक 50 पचास यात्रा पर 1460 रुपये, व्यावसायिक वाहन जो जिले में पंजीकृत हैं 20 रुपये।
3- बस या ट्रक: सिंगल यात्रा पर 90 रुपये, उसी दिन वापसी पर 140 रुपये , मासिक पास 50 यात्रा पर 3060 रुपये, व्यावसायिक वाहन जो जिले में पंजीकृत हैं 45 रुपये।
4- थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन: सिंगल यात्रा पर 100 रुपये, उसी दिन वापसी पर 150 रुपये , मासिक पास 50 यात्रा पर 3340 रुपये, व्यावसायिक वाहन जो जिले में पंजीकृत हैं 50 रुपये।
5- ईएमई या एमएवी : सिंगल यात्रा 145 रुपये, उसी दिन वापसी पर 215 रुपये, मासिक पास 50 यात्रा पर 4800 रुपये, व्यावसायिक वाहन जो जिले में पंजीकृत हैं 70 रुपये
6- हैवी वाहन सेवन एक्सल: सिंगल यात्रा पर 175 रुपये, उसी दिन वापसी पर 265 रुपये, मासिक पास 50 यात्रा पर 5840 रुपये, व्यावसायिक वाहन जो जिले में पंजीकृत हैं 90 रुपये।
नोट: मासिक पास लोकल नॉन कमर्शियल वाहन जो 20 किलोमीटर के दायरे में ही आते-जाते हैं उनपर लागू होगा। इसका टोल टैक्स मौजूदा वित्तीय वर्ष में 315 रुपये रखा गया है।
वर्जन
टोल प्लाजा शुरू करने को लेकर सरकार से पहले ही निर्देश जारी हो चुके थे। बुधवार को पीलीभीत का टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। खुटार वाला टोल प्लाजा पहले ही शुरू किया जा चुका है।
- अमिज रंजन चित्रांशी, परियोजना निदेेशक एएचएआई बरेली
यात्रियों की बातचीत
सुबह बरेली गया था तब टैक्स नहीं लिया गया था। वापसी पर 50 रुपये टैक्स देना पड़ा। पीलीभीत शहर आए दिन आना-जाना लगा रहता है। महंगे पेट्रोल के बाद अब टोल का भी खर्चा बढ़ गया। -मनजीत सिंह, भरजुनिया हजारा
टोल प्लाजा से आने जाने पर 100 रुपये टैक्स बताया है। एक तो पहले से कमाई नहीं हो रही। अब टोल का बोझ भी आ गया। मासिक पास बनवाना पड़ेगा। ये खर्चा हमारे लिए तो अतिरिक्त ही है। - विवेक, मैजिक चालक
सवारी लेकर पूरनपुर जाना था। 50 रुपये टोल टैक्स लिया गया। अब मजबूरन किराया बढ़ाना पड़ेगा। पेट्रोल महंगा होने से पहले से ही कमाई प्रभावित थी अब और दिक्कत खड़ी हो गई। - राकेश कुमार, मैजिक चालक
कार से पीलीभीत जाना था। पता चला टोल शुरू हो गया है। अब अतिरिक्त खर्चा कौन करे। इसलिए अब बाइक से जाऊंगा। दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। - प्रेमपाल वर्मा, यात्री