{"_id":"373a31ffb0fc444c85a171699a8c1361","slug":"today-for-the-first-phase-leaves-the-polling-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Pilibhit
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए शनिवार को मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। मरौरी ब्लाक के लिए मंडी समिति और बरखेड़ा ब्लाक के लिए जीजीआईसी बरखेड़ा पार्टियां रवाना की जाएंगी। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण में मरौरी ब्लाक में ग्राम प्रधान के 95 और सदस्य के 1161 पदों के चुनाव होना है। इसके लिए प्रधान के सापेक्ष 654 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सदस्य के लिए 615 पदों पर एकल नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय हैं साथ ही नामांकन न होने के कारण 135 पद रिक्त होने से मात्र 411 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पदों के लिए ब्लाक क्षेत्र के 1,43,242 मतदाताओं को अपने मताधिकार प्रयोग करना है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी 95 गांव में 202 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें 62 संवेदनशील, 65 अति संवेदनशील और 35 बूथ सामान्य श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन
उधर, बरखेड़ा ब्लाक में प्रधानी के 85 पदों के लिए 336 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि सदस्य के 1033 पदों में 605 के निर्विरोध होने और 251 पद रिक्त होने के कारण मात्र 177 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बरखेड़ा के 85 गांव में 179 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 38 बूथ संवेदनशील बनाए गए हैं। मतदान के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसमें मरौरी ब्लाक के लिए 202 पोलिंग पार्टियां पीलीभीत मंडी समिति से और बरखेड़ा ब्लाक के लिए 179 पोलिंग पार्टियां बरखेड़ा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से सुबह आठ बजे से रवाना होंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी /एडीएम अजयकांत सैनी ने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
ब्लाक मरौरी----
प्रधानपद 95
प्रत्याशी 654
पंचायत सदस्य 1161
प्रत्याशी 411
मतदाता 1.43.242
बूथ/पोलिग पार्टियां 202
ब्लाक बरखेड़ा----
प्रधान पद 85
प्रत्याशी 336
पंचायत सदस्य 1033
प्रत्याशी 177
मतदाता 1.26.247
बूथ/पोलिग पार्टियां 179