{"_id":"604ccecabab6c077ad0b969a","slug":"tiger-trapped-in-net-in-the-field-tranquilized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: खेत में लगे जाल में फंसा बाघ, कई दिनों से थी चहलकदमी, किया गया ट्रैंकुलाइज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: खेत में लगे जाल में फंसा बाघ, कई दिनों से थी चहलकदमी, किया गया ट्रैंकुलाइज
Sat, 13 Mar 2021 08:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
जाल में फंसा बाघ।
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में कई दिनों से बाघ की चहलकदमी बनी हुई थी। गांव हरचुइया के पास एक गन्ने के खेत में लगी खाबड़ (जाल) में शनिवार को बाघ फंस गया। इसका पता लगते ही गांव में भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद सूचना वन विभाग को दी गई। कुछ ही देर में वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बाघ को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति प्राप्त की गई। फिर दोपहर सवा तीन बजे से रेसक्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। 20 मिनट के भीतर बाघ को ट्रैंकुलाइज कर लिया गया। फिलहाल खेत में खाबड़ किसने लगाई थी। इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।