Pilibhit: खेत में पुतले को इंसान समझ खींच ले गया बाघ, दहशत ऐसी कि लोगों ने घरों के बाहर लगाया जाल
माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष गांव में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। गांव वालों का कहना है कि गांव के आसपास दो बाघ घूम रहे हैं। रविवार को एक बाघ पुतले को इंसान समझ कर खींच ले गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के माधोटांड क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी जारी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। पिपरिया संतोष गांव के ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में एक नहीं बल्कि दो बाघ डेरा जमाए हैं। लगातार दोनों की चहलकदमी भी दिख रही है। रविवार को गन्ने से बाहर निकला बाघ इंसान समझकर पास के ही खेत में लगे पुतले को खींच ले गया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सामाजिक वानिकी और टाइगर रिजर्व की टीमें निगरानी में जुटी रहीं। सामाजिक वानिकी विभाग ने एक बाघ को रेस्क्यू करने की अनुमति मांगी है।
माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष गांव में कई दिनों से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। बाघ गन्ने के खेतों में छिपे हुए हैं। इससे गन्ने की कटाई का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। रविवार को आबादी के निकट गन्ने के खेत में बाघ की मौजूदगी दिखाई दी। इससे काफी लोग वहां जमा हो गए।
ये भी पढ़ें- UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी खुशबू को अगवा कर ले गए मायके वाले, बरेली के युवक से किया था प्रेम विवाह
ग्रामीणों के सामने ही बाघ गन्ने के खेत से निकला और पास में सब्जी के खेत में पहुंचकर डंडे के सहारे खड़े पुतले पर इंसान समझकर हमलाकर खींच ले गया। जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। गांव के दूसरी तरह भी बाघ की खेतों में दिन में कई बार चहलकदमी देखी गई। विभागीय डिप्टी रेंजर सहीर अहमद, सुरेंद्र गौतम, अजमेर सिंह समेत टीम निगरानी में जुटी रही।
खतरे को देख दो घरों को जाल लगाकर किया सुरक्षित
ग्रामीण राम प्रसाद और धर्मपाल के घर के नजदीक रविवार को बाघ की चहलकदमी देखी गई। खतरे को भांपते हुए विभाग ने दोनों ग्रामीणों के घर में खेत की दिशा में जाल लगवाया। बाघ देखे जाने के बाद दोनों घरों के लोगों में दहशत है।
कई लोगों पर झपटा बाघ, बाल-बाल बचे
रविवार को गांव के निकट गन्ने की फसल देखने पहुंचे ग्रामीण कालीचरण पर बाघ ने झपट्टा मार दिया। जान बचाने को उसने दौड़ लगा दी। इसके अलावा गांव के दूसरे हिस्से में भी गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों पर बाघ झपट पड़ा। शोर मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुस गया।
रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पिपरिया संतोष गांव में बाघ को रेस्क्यू करने की अनुमति मांगी गई है। फिलहाल दोनों डिवीजन की टीमें बाघ की निगरानी में जुटी है। सच्चाई परखने के प्रयास भी जारी हैं।