{"_id":"5eebaffd8ebc3e42fa48d75f","slug":"tiger-terror-pilibhit-news-bly4097417192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिया के गांव में पशुशाला के पास पहुंचा बाघ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिया के गांव में पशुशाला के पास पहुंचा बाघ, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। बुधवार को देर रात चहलकदमी करता हुआ बाघ गांव बिरहनी के एक फार्म हाउस पर पशुशाला के पास तक पहुंच गया। परिवार के लोगों ने बाघ को पशुशाला की ओर जाते देखा तो उनके पसीने छूट गए। इस बीच पटाखे बजाए तो बाघ जंगल की ओर चला गया। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। रात होने के कारण वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए।
अमरिया क्षेत्र के गांव बिरहनी निवासी संदीप सिंह उर्फ राजा ने बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह परिवार के साथ मकान के आंगन में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सड़क पर गुजर रहे वाहन की रोशनी में घर के बाहर बनी पशुशाला की ओर एक बाघ आता दिखाई दिया। उसे देख उनके पसीने छूट गए और परिजन शोर करते हुए मकान के अंदर चले गए। इस बीच पटाखे चलाए तो शोर सुनकर बाघ जंगल की ओर चला गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग के डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, चेतन कुमार, शीलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। उन्होंने बताया कि बाघ जंगल की ओर चला गया है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। संवाद