{"_id":"5ebd8aca8ebc3e9050182c64","slug":"tiger-terror-pilibhit-news-bly405857224","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूनी डैम के पास खेत में बाघ दिखा, तेंदुए ने भी जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूनी डैम के पास खेत में बाघ दिखा, तेंदुए ने भी जमाया डेरा
विज्ञापन
अमरिया। खेतों में शरण लिए बाघ ने आबादी के पास अपनी मौजूदगी का एहसास कराया। ड्यूनी डैम के पास नरेंद्र सिंह के फार्म हाउस से 200 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत में बाघ दिखाई देने से जुताई करने वाले मजदूर के पसीने छूट गए। वह वहां से भाग खड़े हुए। इसके अलावा गांव धनकुनी में कब्रिस्तान के पीछे तीन दिनों से तेंदुआ डेरा जमाए हुए है। इससे खेत में काम करने वाले मजदूरों में दहशत है।
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव ड्यूनी निवासी मिन्टा सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे उनका ड्राइवर परगट सिंह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने जा रहा था। तभी फार्म हाउस से मात्र 200 मीटर की दूरी पर मक्का के खेत से निकलकर एक बाघ ट्रैक्टर के सामने आ गया। बाघ को देखकर उसके पसीने छूट गए। उसने आननफानन में ट्रैक्टर वापस कर फार्म हाउस पहुंचा और बाघ के बारे में बताया। फिर वन विभाग को सूचना दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से टीम नहीं पहुंची। दूसरे दिन गुरुवार को सुबह वन विभाग के डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, शीलेंद्र कुमार, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, सोमपाल कैलाश कुमार मौके पर पहुंचे और पगमार्क ट्रेस किए। उन्होंने बताया कि बाघ रात में ही देवहा नदी की झाड़ियों में चला गया है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
तीन दिन से डेरा जमाए है तेंदुए
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव धनकुना के कब्रिस्तान में पिछले तीन दिनों से एक तेंदुआ डेरा जमाए हुए है। वह पड़ोस के एडवारा गांव की कई मुर्गी मारकर खा चुका है। गुरुवार की सुबह कब्रिस्तान के पड़ोस में हबीब अहमद के खेत में तेंदुआ देखा गया। इसकी सूचना वन कर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा शेर सिंह, विक्रम सिंह और तेजपाल ने तेंदुए के पगमार्क ट्रेस किए। शेर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है। खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी गई है। संवाद