{"_id":"61e86bc30428204af86d258a","slug":"tiger-stay-on-kharza-canal-region-pilibhit-news-bly4730445134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खारजा नहर क्षेत्र में बाघ ने जमाया डेरा, निगरानी में जुटे वन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खारजा नहर क्षेत्र में बाघ ने जमाया डेरा, निगरानी में जुटे वन कर्मी
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाघ की निगरानी करती सामाजिक वानिकी की टीम।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
कलीनगर। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र के निकट खारजा नहर क्षेत्र में बाघ ने डेरा रखा है। सप्ताह भर पूर्व से बाघ की मौजूदगी से आसपास क्षेत्रों के लोगों में डर है। वनकर्मियों की टीम निगरानी कर बाघ पर नजर रखने के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
बराही रेंज के जंगल के बीच से निकली खारजा नहर बाघों की मौजूदगी को लेकर पूर्व से ही संवेदनशील बनी हुई है। नहर की पटरियों पर सामाजिक वानिकी विभाग का पौधारोपण और झाड़ियां वन्यजीवों के लिए जंगल का अहसास दिलाती है। इधर सप्ताहभर पूर्व जंगल से बाहर निकला बाघ माधोटांडा और डगा गांव के बीच नहर क्षेत्र में पहुंच गया। माधोटांडा खटीमा से गुजरने वाले कई राहगीरों को डगा मोड़ के निकट मौजूदगी भी देखी गई थी। इसके बाद सामाजिक वानिकी के वनकर्मियों ने निगरानी शुरू कर दी थी। वापस लौटने की आशंकाओं के बीच बाघ ने खारजा नहर क्षेत्र में ही डेरा जमा लिया है। मंगलवार को भी बाघ की मौजूदगी देखी गई। रेंजर अयूब हसन ने बताया कि बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद बुधवार को टीम के साथ नहर क्षेत्र में गश्त कर निगरानी बढ़ाई। बाघ की लोकेशन पर पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।