{"_id":"5fd7ac4a8ebc3e40a443a583","slug":"tiger-spotted-on-pilibhit-sitarganj-national-highway-two-brothers-riding-bike-left-pilibhit-news-bly43010670","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत-सितारगंज नेशनल हाईवे पर दिखा बाघ, बाइक सवार दो सगे भाई बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत-सितारगंज नेशनल हाईवे पर दिखा बाघ, बाइक सवार दो सगे भाई बचे
विज्ञापन
- गन्ना सेंटर पर भी पहुंचे दो शावक, चौकीदार ने गैस एजेंसी में छिपकर बचाई जान
अमरिया। पीलीभीत-सितारगंज नेशनल हाईवे पर बाघ को देखकर बाइक सवार दो सगे शिक्षक भाइयों के पसीने छूट गए। दोनों भाइयों ने किसी तरह अपनी बाइक वापस दौड़ाकर अपनी जान बचाई। बाइक सवारों ने आसाम पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हाईवे पर जाने वाले अन्य राहगीरों को अलर्ट कर इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचकर बाघ के पदचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों से सचेत रहने की अपील की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव अमखिड़िया निवासी बदरुल कमर अल्वी प्राथमिक विद्यालय करगैना में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने बड़े भाई शिक्षक शमशुल कमर के साथ अलग-अलग बाइक से पीलीभीत से हाईवे से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह लालपुर चौराहे के करीब पहुंचे तब सड़क किनारे गन्ने के खेत से निकलकर एक बाघ बीचोंबीच सड़क पर आ गया। बाघ को सामने देखते ही दोनों भाइयों के पसीने छूट गए। दोनों भाइयों ने तुरंत अपनी बाइक वापस मोड़ी और आसाम पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना के बाद पुलिस ने हाईवे पर जाने वाले राहगीरों को अलर्ट कर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सोमवार की सुबह पहुंचे सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर देवऋषि सक्सेना, तेजपाल, राजेद्र कुमार सैनी ने मौका मुआयना कर पदचिह्न ट्रेस किए। डिप्टी रेंजर ने बताया कि बाघ के पदचिह्न मिले हैं। क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को खेतों में अकेले न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
उधर, तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव रसूला में सुबह चार बजे बाघ के दो शावक किसी जानवर का पीछा करते हुए गन्ना सेंटर पर पहुंच गए। गन्ना सेंटर पर मौजूद चौकीदार सपन मंडल ने जब बाघ के शावकों को सामने देखा तो उसके होश उड़ गए। चौकीदार ने पड़ोस में मौजूद गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पदचिह्न तलाशे, मगर जमीन सूखी और वहां घास उगी होने के कारण पदचिह्न नहीं मिले। सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।