Pilibhit News: नहर में आराम फरमा रहा बाघ... पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ; अजब गजब नजारे देख लोग हैरान
पीलीभीत के जंगलों में भीषण गर्मी के बीच हैरान करने वाले नजारे देखने को मिल रहे हैं। पूरनपुर क्षेत्र में एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। दूसरी तरफ, शेरपुर के पास एक बाघ नहर में आराम करते देखा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में हरीपुर जंगल से निकला तेंदुआ गांव बंजरिया के आसपास चहलकदमी करता हुआ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पाकड़ के पेड़ पर चढ़ गया। खेतों में पहुंचे किसानों ने पेड़ पर चढ़े तेंदुए की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। हरीपुर रेंज और वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ पर चढ़े तेंदुए को देखने को लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
गांव बंजरिया से कुछ दूरी पर जंगल है। जंगल से निकलकर वन्य जीव अक्सर गांव के आसपास चहलकदमी करते हैं। जंगल से निकला तेंदुआ गांव के समीप खेतों में चहलकदमी करता हुआ खेत में खड़े एक पाकड़ के पेड़ पर चढ़ गया। खेतों में पहुंचे किसानों ने तेंदुए को पेड़ पर चढ़ा देखकर शोर मचाया। तमाम लोग तेंदुए को देखने पहुंचे। कुछ लोगों ने तेंदुए को भगाने को पत्थर भी फेंके।
देर रात पेड़ से उतरा तेंदुआ
सूचना पर हरीपुर रेंज और वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीमों ने पेड़ के समीप खड़े लोगों से सतर्क रहने की हिदायत दी और भीड़ को हटाया। शोर पर भी तेंदुआ पेड़ की ऊपरी डाल पर बैठा रहा। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि तेंदुए की निगरानी को टीमों को लगाया गया। देर रात तेंदुआ पेड़ से उतर कर जंगल में चल गया। आसपास के लोगों को वन्य जीव से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
नहर में आराम फरमाते दिखा बाघ
गर्मी बढ़ने से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बाघ भी परेशान होने लगे हैं। नहरों के आसपास देखे जा रहे हैं। पूरनपुर क्षेत्र के शेरपुर गांव के लोगों ने एक बाघ के नहर में आराम फरमाते देखा। बाघ काफी देर तक नहर के पानी में बैठा रहा। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे पहले सात अप्रैल को बाइफरकेशन डगा जंगल मार्ग पर राहगीरों ने बाघ को तैरकर नहर पार करते देखा था। नहर पार करने के बाद बाघ जंगल में चला गया था।रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.