फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger on road creates chaos among commuters

बाघ ने बीच सड़क पर एक घंटे जमाया डेरा 

Mon, 03 Sep 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Mon, 03 Sep 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी से भीरा-पलिया मार्ग पर शनिवार शाम करीब एक घंटे तक बाघ ने लोगों का रास्ता रोके रखा। सड़क पर बैठा बाघ देख दोनों ओर वाहनों और लोगों का आना-जाना रुक गया। बाद में जब बाघ जंगल में चला गया, तब लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब आठ बजे किशनपुर सेंक्चुरी की कोरजोन होकर भीरा-पलिया रोड स्थित बरगद चौकी के निकट जंगल से निकला एक बाघ आकर सड़क पर बैठ गया। बाघ देख उधर से गुजरने वाले बाइक सवारों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मार्ग पर दोनों ओर तमाम गाड़ियां रुक गईं। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन एक घंटे बाद वनकर्मी जब तक वहां पहुंचे तब तक बाघ उठकर जंगल की ओर चला गया। 
विज्ञापन

इस बाबत रेंजर नसीम अहमद का कहना है कि जटपुरा बीट के सेक्शन 37 में बाघ जंगल से रास्ता भटककर निकला था। राहगीरों की सूचना पर वह खुद वनकर्मियों के साथ मौके पर गए, लेकिन इससे पहले बाघ वहां से जंगल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed