फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger kills calf near populated area

Pilibhit News: आबादी के निकट बाघ ने बछड़े को मार डाला

Mon, 13 Jan 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Tiger kills calf near populated area
गजरौला। जंगल से बाहर निकलकर आबादी के निकट पहुंचे बाघ ने एक बछड़े को मार डाला। खेतों की ओर पहुंचे किसानों को घटना का पता चला तो दहशत फैल गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने के साथ बाघ की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव घियोना के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात बाघ जंगल से बाहर निकलकर गांव की सीमा में पहुंच गया। जंगल से आबादी की दूरी करीब चार किलोमीटर है। इसके बाद बाघ ने एक बछड़े को हमला कर मार डाला। बाघ उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। रविवार सुबह खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों ने बाघ के पगचिह्न देखे तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पास में ही पशु के घसीटने के निशान भी मिले। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। जानकारी के बाद टीम ने सच्चाई परखी तो ग्रामीण कालीचरन के गन्ने के खेत में बछड़े का शव बरामद हुआ। टीम ने गड्ढा खोदवाकर पशु को दबा दिया। वन दरोगा शेर सिंह और नवीन सिंह बोरा ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। वन दरोगा ने बताया कि बाघ की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

घर से खींचकर कुत्ते को पेड़ पर उठा ले गया तेंदुआ

- शोर-शराबा करने पर पेड़ के ऊपर से कुत्ते को छोड़ा


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। तेंदुआ हजारा थाना क्षेत्र गांव नहरोसा निवासी रामऔतार के घर में घुसकर उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया। कुत्ते को मुंह में दबाकर पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों के शोर-शराबा करने पर तेंदुआ ने कुत्ते को पेड़ के ऊपर से छोड़ दिया। बाद में पेड़ से उतर कर गन्ने के खेत में चला गया।


गांव नहरोसा के समीप तेंदुआ पिछले कई दिनों से चहल-कदमी कर रहा है। दो दिन पहले गन्ना के खेत से निकला तेंदुआ गांव की आबादी के समीप पहुंच गया था। शोर-शराबा पर तेंदुआ फिर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। शनिवार को तेंदुआ गांव निवासी रामऔतार के घर में घुसकर उसका पालतू कुत्ता खींच ले गया। शोर-शराबा और घेराबंदी पर तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर समीप के पेड़ पर चढ़ गया। पता चला तो लोग जमा हो गए। इसके बाद तेंदुए ने कुत्ते को छोड़ दिया। तेंदुए की चहलकदमी की सूचना पर संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि तेंदुआ की निगरानी को कई दिनों से टीम लगी हुई है। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed