फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger ka sikar

बाघों के शिकार मामले में फंस सकते कई वनकर्मी

Fri, 30 Jan 2015 12:12 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
tiger ka sikar
टाइगर रिजर्व में पिछले एक साल में चार बाघों के शिकार के खुलासे के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस जांच में तत्कालीन रेंजर सहित कई की गर्दन फंस सकती हैं।
विज्ञापन


नेपाल में बाघ की खाल सहित दो शिकारियों के पकड़े जाने के बाद वनविभाग ने एसटीएफ की मदद से 10 शिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सूत्रों के मुताबिक जेल भेजे गए शिकारियों ने पूछताछ में एक साल में चार बाघों की हत्या करना स्वीकार किया है, जिसमें अधिकांश घटनाएं बराही रेंज में हुई हैं।
विज्ञापन


एक साल में चार बाघों का शिकार होने के बावजूद विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को भनक तक न लगना उनकी कार्य प्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। बाघों की हत्या किए जाने का खुलासा होने पर अब वनविभाग ने इसकी जांच शुरू करा दी है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक घटना के समय बराही में तैनात रहे वनक्षेत्राधिकारी एवं अन्य कर्मचारी इस जांच में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि दो कर्मचारियों को प्रारंभ में ही नोटिस दिया जा चुका है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि वनसंरक्षक स्तर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed