{"_id":"61e8699edabaef075e38cd68","slug":"tiger-in-husenapur-village-pilibhit-news-bly4730441132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुसेनापुर के समीप खेतों में पहुंचा बाघ, खेतों में जाने से डर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुसेनापुर के समीप खेतों में पहुंचा बाघ, खेतों में जाने से डर रहे किसान
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव हुसेनापुर क्षेत्र में बाघ का मिला पगचिन्ह।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। जंगल से निकलकर जटपुरा मोड़ के पास मंगलवार को पहुंचा बाघ बुधवार को हुसेनापुर के समीप खेतों में पहुंच गया। क्षेत्र में बाघ आने की भनक पर किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। हरीपुर रेंज और पूरनपुर की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम बाघ की निगरानी में जुटी है।
हरीपुर जंगल से निकाल बाघ मंगलवार को जंगल से करीब तीन किलोमीटर दूर धनाराघाट रोड पर गांव जटपुरा मोड़ के समीप एक गन्ना के खेत से निकलता लोगों ने देखा था। जानकारी पर हरीपुर रेंज की टीम बाघ की निगरानी को पहुंची। बाघ रात को जंगल की ओर न जाकर यहां से करीब चार किलोमीटर दूर गांव हुसेनापुर के समीप गांव निवासी रमाकांत के गन्ना के खेत में जा पहुंचा। क्षेत्र में बाघ होने की जानकारी पर किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं।
बाघ की लोकेशन मिलने पर बुधवार को हरीपुर और वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अयूब हसन ने बताया कि बाघ के 10, 12 स्थानों पर पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। बाघ करीब तीन साल का नर है।