फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger hiding in sugarcane field, dog made snack on the fourth day

Pilibhit News: गन्ने के खेत में छिपे बाघ की दहशत, चौथे दिन कुत्ते को बनाया निवाला

Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tiger hiding in sugarcane field, dog made snack on the fourth day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यूरिया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के मरौरी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। संडा गांव में रविवार सुबह नारायण लाल के खेत के पास कुत्ते का अधखाया शव मिलने और आसपास पगचिह्न दिखाई देने से बाघ की आशंका और गहरा गई। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में चौथे दिन भी बाघ की गतिविधियों की आशंका बनी हुई है। वन विभाग ने निगरानी के लिए दो कैमरे लगाए हैं।


जंगल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर संडा और बिठौरा खुर्द गांवों के आसपास गन्ने की घनी फसल में बाघ के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रही है, लेकिन ऊंची और घनी गन्ने की फसल के कारण बाघ की सटीक लोकेशन का पता लगाना चुनौती बना हुआ है। धान की कटाई का सीजन चल रहा है, लेकिन बाघ की आशंका के चलते किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। कुछ किसान समूह बनाकर दिन के समय धान की कटाई करा रहे हैं। इससे खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि गन्ने की फसल में छिपा बाघ आबादी की ओर भी आ सकता है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि टीमें लगातार सक्रिय है। ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed