फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger death

दिनभर जूझते रहे वनकर्मी फिर भी नहीं मिला साक्ष्य

Sat, 25 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sat, 25 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
tiger death
बृहस्पतिवार को बराही रेंज में बाइफरकेशन से निकलने वाली हरदोई ब्रांच नहर की दो मील की झाल पर बाघ का शव फंसा मिला था। इसकी उम्र लगभग पांच साल बताई गई थी। पोस्टमार्टम के लिए शव को आईवीआरआई भेजा गया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उधर डीएफओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार से ही माला व महोफ रेंज का स्टाफ दोनों रेंज व घटना स्थल के आसपास जांच में जुटा है। 36 घंटे बाद भी बाघ की मौत के बाबत एक भी सबूत नहीं मिला। बाघ किस तरफ से आया और किस रेंज का है, इसका पता भी नहीं लग सका है। बाघ की पहचान के लिए अब पिछले साल हुई बाघ गणना के समय कैमरों में कैद हुए फोटो को एक्सपर्ट के माध्यम से मिलान कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बाघ के शारदा मुख्य नहर में बहकर आने की चर्चा
माधोटांडा। बाइफरकेशन में लोहियाहेड से आई मुख्य शारदा नहर को विभाजित कर हरदोई सहित तीन नहरें निकाली गई हैं। यह हेड पर हर समय सिंचाई विभाग का स्टाफ मौजूद रहा है और सुबह के समय लोग भी यहां खड़े होकर प्रकृति का आनंद उठाते हैं। बाघ का शव मिलने के बाद अब यहां चर्चा है कि सुबह के समय शारदा नहर से कोई काली से प्रतीत हो रही चीज हरदोई नहर में जाती देखी गई थी जो शायद बाघ का शव रहा होगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यदि बाघ का शव होता तो पहली झाल में ही फस जाना चाहिए था।
विज्ञापन


किशन सेंचुरी का बाघ होने की संभावना
माधोटांडा। बाघ की पहचान के लिए एक्सपर्ट के माध्मय से पिछले साल हुई बाघ गणना के समय कैमरे में कैद हुए फोटो का मिलान कराया जा रहा है। इससे जुड़े सूत्रों का कहना है कि नहर में बाघ के शव का मिलान एक साल पहले किशनपुर सेंचुरी में लगे कैमरे में आए फोटो से मिल रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी किसी अधिकारी ने नहीं की है लेकिन मृत बाघ किशनपुर सेंचुरी का होने की संभावनाएं प्रबल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष
माधोटांडा। हरदोई ब्रांच में बाघ का शव मिलने के बाद डीएफओ ने क्षेत्र के वनदरोगा सहित चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि अभी घटना की जांच भी पूरी नहीं हुई है और न ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। ऐसे में बिना किसी आधार के कार्रवाई गलत है। इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारी भी सकते हैं।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में समय लगेगा। इसके बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सुबह हड्डियां मिलने की सूचना मिली थी जो जांच में गलत निकली। बराही और महोफ रेंज में कांबिंग कराई जा रही है।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed