फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger changes its hideout again, kills a calf in Krishna Nagar

Pilibhit News: बाघ ने फिर बदला ठिकाना, कृष्णा नगर में बछिया का किया शिकार

Tue, 24 Mar 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 24 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tiger changes its hideout again, kills a calf in Krishna Nagar
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में बछड़े का शिकार और किसान पर हमला कर लहूलुहान करने वाले बाघ ने फिर ठिकाना बदला है। बाघ ने सोमवार की रात लखीमपुर खीरी के कृष्णा नगर में बछिया को मार डाला। बाघ पकड़ने के लिए अब कृष्णा नगर में घटनास्थल के समीप पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से गांव रामनगर, भरतपुर और कबीरगंज में चहलकदमी करने वाले बाघ ने फिर ठिकाना बदल लिया। बाघ ने लखीमपुर के कृष्णानगर में आबादी के समीप पहुंचकर बछिया को मार डाला। इससे पहले बाघ ने रविवार शाम को गांव कबीरगंज में सुतिया नाले के समीप भैंस खोलने गए शब्बीर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। दो दिन पहले गांव भरतपुर के समीप छुट्टा बछड़े का शिकार किया था। बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने की स्वीकृति मिलने पर गांव भरतपुर, रामनगर और सोमवार को कबीरगंज के समीप पिंजरा लगाया गया था।
विज्ञापन

संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ के ठिकाना बदलने पर अब कृष्णा नगर के समीप भी पिंजरा लगवाया गया है। बाघ की निगरानी को भी टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को बाघ की चहलकदमी पर सावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed