{"_id":"63fb0183e0cf38f5a608d8f3","slug":"tiger-came-out-of-the-forest-on-the-road-in-pilibhit-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल से निकल सड़क पर आया टाइगर... सहमे लोग, थम गई डगर, देखिए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल से निकल सड़क पर आया टाइगर... सहमे लोग, थम गई डगर, देखिए वीडियो
Sun, 26 Feb 2023 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:22 PM IST
सार
पीलीभीत में टाइगर रिजर्व होने कारण यहां जंगल से सटी सड़कों पर अक्सर बाघ की चहलकदमी देखी जा सकती है। शनिवार को जंगल से बाहर आया एक बाघ धनाराघाट रोड किनारे बैठ गया, जिसे देख लोग डर गए।
विज्ञापन
सड़क पर टाइगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट रोड पर जंगल से निकलकर आया एक बाघ सड़क के किनारे बैठ गया। बाघ को देखकर वाहनों के पहिये थम गए। राहगीरों की डगर थम गई। इससे करीब डेढ़ घंटा यातायात प्रभावित रहा। बाघ के जंगल में चलने के बाद सड़क पर यातायात शुरू हुआ। इस दौरान कार सवारों ने बाघ का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
धनाराघाट रोड पर जंगल के अंदर और नदी के रास्ते पर बाघ पिछले कई दिनों से चहलकदमी कर रहा है। शनिवार को जंगल से निकला बाघ सड़क के किनारे आकर बैठ गया। बाघ को देखकर राहगीर डर गए। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन रुका रहा। कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों के शोर-शराबे पर बाघ सड़क को पार कर दूसरी ओर जंगल में चला गया। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बाघ अक्सर सड़क किनारे पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है। बता दें कि महोफ रेंज के जंगल के बीच से गुजरे माधोटांडा खटीमा मार्ग पर भी 29 जनवरी को जंगल से निकल बाघ बीच सड़क पर आकर बैठ गया था।