फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiddi dal attack

कृषि विभाग का अलर्ट- फसलों पर हो सकता है टिड्डी दल का हमला

Sun, 28 Jun 2020 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Tiddi dal attack
पीलीभीत। झांसी में कहर बरपाने के बाद टिड्डी दल अलीगढ़ तक आ पहुंचा है। कृषि अधिकारियों के मुताबिक टिड्डी दल शनिवार रात या फिर रविवार सुबह तक पीलीभीत आ सकता है। इसे लेकर कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने टिड्डी दल के हमले की तत्काल सूचना देने की अपील किसानों से की है।
विज्ञापन

कोरोना संकट में किसानों की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद अब टिड्डी दल अलीगढ़ तक आ पहुंचा है। कृषि विभाग ने इ से लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के मुताबिक ये कीट भोजन की तलाश मेें एक ही रात में सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा झुंड में करते हैं। एक झुंड में लाखों की संख्या में कीट होते हैं और रास्ते में आने वाली किसी भी हरी वनस्पति (पत्तियों) को अपना भोजन बना लेते हैं। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल के नुकसान से बचने के लिए रात को खेतों की निगरानी करें। खेतों के किनारे मशाल जलाएं। टिड्डियों के आक्रमण के समय ढोल और थाली बजाएं, ताकि टिड्डी दल फसल पर न हमला न कर सके।
विज्ञापन

टिड्डी दल के अलीगढ़ तक आने की सूचना है। किसान सतर्कता बरतें। टिड्डी दल के आने की सूचना उप कृषि निदेशक के मोबाइल नंबर 9412530105, जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9918342800, 7754925747 पर दी जा सकती है। किसान ऐसा होने पर तुरंत सूचना दें। - यशराज सिंह, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed