फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thursday evening off Ticket sales have

बृहस्पतिवार शाम को बंद कर दी टिकटों की बिक्री

Thu, 31 Dec 2015 11:41 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Thu, 31 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा आमान परिवर्तन को लेकर बृहस्पतिवार शाम से पीलीभीत से आगे की स्टेशनों के टिकट बिक्री रोक दी गई। अब नगर से बरेली को आवागमन करने वाले लोगों को असुविधा होगी। वजह बरेली के लिए पर्याप्त सीधी बस सेवा नहीं है।

विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा के बीच आमान परिवर्तन को लेकर बृहस्पतिवार की शाम को ऐशबाग-पैसेंजर ट्रेन रवाना होने के साथ पीलीभीत से आगे के स्टेशनों की टिकट बिक्री रोक दी गई। आमान परिवर्तन को लेकर पूरनपुर में ट्रेनों का संचालन तो जारी रहेगा, लेकिन पीलीभीत से आगे को आवागमन करने वाले लोगों को भारी असुविधा होगी। वजह पीलीभीत से बरेली को ट्रेनों का संचालन बंद होने पर पूरनपुर से बरेली को प्रतिदिन करीब पांच हजार लोगों के आवागमन करने के बाद पर्याप्त बसों के संचालन की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि पूरनपुर से बरेली, दिल्ली को कुछ बसों का संचालन तो होता है, लेकिन चलने वाली अधिकांश बसों का समय और स्थान निर्धारित न होने से लोगों को भटकना पड़ता है। उक्त बसें सुबह और शाम को ही बरेली व दिल्ली रवाना होती है। बरेली आवागमन करने वालों को पीलीभीत तक ट्रेन से यात्रा करने के बाद बस से यात्रा करनी होगी। इसी तरह बरेली से नगर को आने वाले लोगों को असुविधा होगी।
विज्ञापन


शाहजहांपुर रूट पर चलेगा रुहेलखंड का रैक
पूरनपुर। पीलीभीत से शाहजहांपुर को मिली नई ट्रेन में रुहेलखंड का रैक शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर दौड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक कैसर इमाम ने बताया कि ऐशबाग से चलकर इज्जतनगर को जाने वाली रुहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन आमान परिवर्तन को लेकर पीलीभीत तक होगा। इसी ट्रेन के रैक को पीलीभीत से ट्रेन नंबर 15317 बनाकर अपरान्ह को 15.35 बजे शाहजहांपुर रवाना किया जाएगा। जो शाहजहांपुर 18.10 बजे पहुंचेगी। शाहजहांपुर से उक्त ट्रेन 15318 बनकर शाम 19.10 बजे चलकर 21.25 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसी रैक को गोकुल एक्सप्रेस बनाकर पीलीभीत से गोंडा को रवाना किया जाएगा। 15315 गोंडा-पीलीभीत ट्रेन के रैक को 15309 एक्सप्रेस बनाकर वापस ऐशबाग को रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर को चलने वाली उक्त ट्रेन का स्टापेज बीसलपुर, निगोही स्टेशन पर ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed