फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three youths died due to collision between speeding bikes in Pilibhit

हादसे ने छीनीं खुशियां: पीलीभीत में दो चचेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत, बाइकों की तेज रफ्तार बनी काल

Fri, 10 Nov 2023 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 05:44 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में तेज रफ्तार तीन युवकों के लिए काल बन गई। बृहस्पतिवार रात रामलीला मेला देखने जा रहे युवकों की बाइक सामने आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो घायल हो गए। कोई हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। 

विज्ञापन
Three youths died due to collision between speeding bikes in Pilibhit
प्रदीप, भगवान स्वरूप और पवन के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो चचेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक कलीनगर और दो लोहरपुरी गांव के युवक शामिल हैं। युवक लोहरपुरी गांव से रामलीला मेला देखने जा रहे थे।

विज्ञापन


कलीनगर कस्बे में चार दिन से रामलीला मेला चल रहा है। बृहस्पतिवार को माधोटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी भगवान स्वरूप (25) पुत्र भीमसेन गांव के ही अपने चचेरे भाई पवन (16) पुत्र नन्हेलाल व एक अन्य रिश्तेदार सत्यपाल के साथ शाम करीब सात बजे घर से रामलीला देखने के लिए बाइक से निकले थे। 
विज्ञापन


रात नौ बजे हुआ हादसा 
बाइक भगवान स्वरूप की थी। कुछ देर कलीनगर में रुकने के बाद रात करीब नौ बजे तीनों युवक बाइक पर सवार होकर मेला स्थल की तरफ निकले। तीनों पूरनपुर-कलीनगर मार्ग से होकर जा रहे थे। कलीनगर से एक किलोमीटर पहले सामने से आती बाइक से टक्कर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर कलीनगर का प्रदीप सवार था। आमने-सामने हुई बाइकों की भिड़ंत में भगवान स्वरूप, पवन, सत्यपाल व प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए हुए था। हादसे के दौरान ही पास से गुजरते बाइक सवार कलीनगर का अमरजीत भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को पूरनपुर के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। देर रात उपचार के दौरान भगवान स्वरूप, पवन और दूसरी बाइक चालक प्रदीप (25) पुत्र रामपाल की मौत हो गई। 

प्रदीप कलीनगर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती का रिश्तेदार हैं। वहीं घायल सत्यपाल और अमरजीत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों युवकों की मौत की सूचना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों ही युवक मजदूरी करते थे।

चचेरे भाइयों की मौत से लोहरपुरी गांव में सन्नाटा
हादसे में चचेरे भाई भगवान स्वरूप और पवन की मौत से परिजन बदहवास हो गए। दो मौतों की जानकारी के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा। दोनों भाइयों के घर एक ही गली में कुछ दूरी स्थित है। लोगों की देर रात तक भीड़ जमा रही। भगवान स्वरूप जागरण में ढोलक बजाने का कार्य करता था। दो बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा था। पवन खेती के काम में परिजन का हाथ बंटाता था। वह तीन भाइयों में मंझला था। युवकों की मौत से दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।
 

प्रदीप की शादी की आस रह गई अधूरी
कलीनगर निवासी प्रदीप खेती कर पिता का साथ निभाता था। दो भाइयों में प्रदीप बड़ा था। उसकी दो बहनें भी है। पिता रामपाल ने बताया कि प्रदीप की बरखेड़ा क्षेत्र से शादी तय कर दी थी। अगले साल अप्रैल माह में शादी होनी थी। हादसे ने एक पल में शादी की खुशियां छीन लीं। घर में मातम छा गया।
 

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
हादसे की वजह तेज रफ्तार बताईं जा रही है। चौड़े मार्ग पर जहां हादसा हुआ वहां कोई अतिक्रमण भी नहीं है। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक काफी दूर जाकर गिरे। बाइकों के आगे हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों बाइकों पर सवार कोई भी हेलमेट नहीं लगाए थे।

एसओ माधोटांडा अचल कुमार ने बताया कि बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हुई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed