{"_id":"909518a85b5245ec122b9cbd8bb3fc4e","slug":"three-sugar-cane-mills-to-buy-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चीनी मिलों ने बंद की गन्ना खरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चीनी मिलों ने बंद की गन्ना खरीद
पूरनपुर।
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की तीन चीनी मिलों ने अपने सभी गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिए हैं। गन्ना की आवक कम होने पर कमी पर दि किसान सहकारी चीनी के चार गन्ना क्रय केंद्रों पर भी खरीद बंद कर दी गई। इस मिल ने बाकी क्रय केंद्रों पर तौल फ्री कर दी है। यानी अब किसान बिना पर्ची के ही अपना गन्ना तुलवा सकते हैं।
क्षेत्र से गन्ना की खरीद करने वाली सात चीनी मिलों में से मकसूदापुर, बरखेड़ा और पलिया चीनी मिल ने क्षेत्र के अपने सभी गन्ना केंद्रों पर खरीद बंद कर दी है। दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, गुलरिया, संपूर्णानगर, पीलीभीत की एलएच चीनी मिल भी गन्ना की कमी से जूझ रही हैं। सहकारी गन्ना समिति के सचिव सौवीर सिंह ने बताया कि दि किसान सहकारी चीनी मिल के उदयकरनपुर, शाहगढ़, शहबाजपुर, झुकना केंद्र पर गन्ना की खरीद बंद हो गई है। दि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने बताया कि मिल के अधिकांश गन्ना क्रय केंद्रों पर नाममात्र को गन्ना आ रहा है। चीनी मिल गेट को छोड़कर सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर खरीद फ्री कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल गेट पर अभी पर्याप्त गन्ना है। किसी गन्ना क्रय केंद्र को अभी हटवाया नहीं गया है। मिल का पेराई सत्र नौ-दस मार्च तक चलने की संभावना है।
खराब ट्रांसपोर्ट व्यवस्था से किसान परेशान
सहकारी गन्ना समिति के सचिव सौवीर सिंह ने बताया कि दि किसान सहकारी चीनी मिल के कई गन्ना क्रय केंद्रों के निरीक्षण में चीनी मिल की गन्ना उठान की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था खराब मिली। इसको किसानों को असुविधा हुई। खराब व्यवस्था को लेकर चीनी मिल जीएम को भी अवगत कराया गया।