{"_id":"5fef6ef58ebc3e3b623adb95","slug":"three-people-who-returned-to-travel-abroad-in-puranpur-were-not-found-again-pilibhit-news-bly432150516","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में विदेश यात्रा कर लौटे तीन लोगों का फिर नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में विदेश यात्रा कर लौटे तीन लोगों का फिर नहीं चला पता
विज्ञापन
पीलीभीत। विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी में लगाई गई टीम इस कदर बेपरवाह बनी हुई है कि उसे यह तक नहीं पता कि कौन, कब और कहां विदेश यात्रा करके लौट रहा है या फिर कौन एनआरआई जिले में अपने रिश्तेदारों से मिलने आ रहा है। हाल ही में ब्रिटेन से आई एक 40 वर्षीय महिला तीन दिन तक पूरनपुर तहसील के एक गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरी, लेकिन सर्विलांस टीम को इसकी भनक तक नहीं लगी। महिला जब वापस लंदन चली गई तब सर्विलांस टीम को उसके यहां आने के बारे में पता चला। तब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर महिला के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। अब पूरनपुर में तीन लोग विदेश यात्रा कर लौटे हैं। शासन से इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली तो टीम जांच करने उनके घर पहुंची। हालांकि एंटीजन जांच में सभी लोग निगेटिव पाए गए। फिर भी एहतियातन आरटीपीसीआर जांच के लिए उनके सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसके साथ ही सभी लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
पूरनपुर इलाकों में सप्ताह भर पहले कई लोग आस्ट्रेलिया, दुबई और कनाडा से लौटे थे। वह बिना स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए अपने घर पहुंच गए थे। घर पहुुंचने के बाद परिवार के अलावा रिश्तेदारों के संपर्क में भी आए थे, मगर स्वास्थ्य टीम को पता नहीं लगा। नए साल के पहले दिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जब शासन को इनकी सूची विभाग को दी तो सीएमओ ने पूरनपुर के एमओआईसी को टीम के साथ उनके घर भेजा। इसके बाद विदेश से आए यात्रियों को ट्रेस करने को टीमें दौड़ने लगी। विदेशी से लौटे लोग घर में मिल गए तो उनके साथ ही संपर्क में आए लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। एहतियातन उनके आरटीपीसीआर जांच के सैंपल लैब भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि विदेश से आए तीनों यात्रियों के सुरक्षा के लिहाज से सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही उन्हें होम आइसोलेट किया है। उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।
लंदन से आए युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव
पूरनपुर के एक गांव के रहने वाले एक युवक 17 दिसंबर को लंदन से आया था। 19 दिसंबर को अपने घर पहुंच गया था। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद उसे होम आइसोलेट कर दिया था। लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में निगेटिव आने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने पर आनन फानन में उसका दोबारा सैंपल लेकर लखनऊ जांच को भेजा गया, लेकिन लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में वह दोबारा से निगेटिव निकला है। उसकी तबीयत में अभी सुधार नहीं हुआ है।