पीलीभीत में बड़ा हादसा: नए बाइपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंदा, साले-बहनोई समेत तीन की मौत
Pilibhit News: पीलीभीत में नए बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत शहर से सटे नए बाइपास पर ललपुरिया गांव के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार साले-बहनोई समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव भरौर पंडरी निवासी राजकुमार (35) पुत्र मदनलाल मंगलवार को न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिठौरा खुर्द गांव निवासी मामा दीनदयाल के घर आए थे। घर पर कुछ देर रुकने के बाद राजकुमार गांव के ही अपने दूसरे मामा के पुत्र अरविंद (30) पुत्र चेतराम व अरविंद के बहनोई बरखेड़ा कस्बा निवासी पवन कुमार (30) पुत्र गेंदन प्रसाद के साथ घूमने की बात कहकर निकले थे। तीनों अरविंद की बाइक पर ही सवार थे।
यह भी पढ़ें- UP: फोन पर बोली- सबने बहुत पीटा... जल्दी आकर घर ले जाओ, पिता पहुंचे तो ससुराल में मिली बेटी की लाश
देर रात शहर से सटे नए बाइपास पर ललपुरिया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर तीनों गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सूचना पर न्यूरिया और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने अरविंद व पवन को मृत घोषित कर दिया।
राजकुमार की कुछ देर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने तीनों के शवों का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।