फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three-day training for 270 forest personnel begins at PTR.

Pilibhit News: पीटीआर में 270 वन कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Fri, 24 Jul 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Three-day training for 270 forest personnel begins at PTR.
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बृहस्पतिवार को 270 वन कर्मियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से सक्षम बनाना है। फील्ड डायरेक्टर पीपी सिंह ने टीम भावना और संवाद पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि टीम भावना से एक परिवार के रूप में कार्य करके ही हम बेहतर परिणाम दे सकते हैं। उन्होंने टाइगर रिजर्व की पहचान का श्रेय ग्राउंड लेवल स्टाफ को दिया। उन्होंने कर्मचारियों को पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत किया और उच्चाधिकारियों से लगातार संवाद बनाए रखने की सलाह दी। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन कर्मियों को आधुनिक तकनीक से लैस करना बताया। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक भरत कुमार डीके ने एम-स्ट्रिप्स पेट्रोलिंग और बचाव अभियानों में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed