फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Those who used to do illegal work, BJP sent them to jail

जो करते थे अवैध काम, भाजपा ने उनको जेल भिजवाया

Sat, 25 Dec 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Those who used to do illegal work, BJP sent them to jail
पूरनपुर में सम्मेलन को संबोधित करते आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि जो अवैध काम करते थे, भाजपा ने उनको जेल भिजवाया है। उन्होंने किसानों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया। कहा कि भाजपा ने एक-एक फैसला किसान हित में लिया है।
विज्ञापन

वह नगर के एक बरात घर में शुक्रवार को हुए भाजपा के जिला स्तरीय किसान मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में कई सरकारें रहीं। तब खाद तक के लिए किसानों को मारामारी करनी पड़ती थी। भाजपा सरकार में खाद की किल्लत नहीं है। 86 लाख किसानों का 36 करोड़ रुपये माफ किया गया। डेढ़ लाख किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। सभी फसलों के दाम दोगुने किए। अब किसानों को किसान निधि सहित सभी योजनाओं का पूरा पैसा मिल रहा है। पहले बिचौलिए हावी रहते थे। बिचौलियों को समाप्त कर दिया गया है। योजनाओं का लाभ कमजोर, जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जब महामारी आई तब मनरेगा के माध्यम से किसानों, मजदूरों को काम दिया गया। कहा कि दूसरी सरकारों ने जाति, धर्म, वर्ग के आधार पर काम किया। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर योजनाओं का लाभ सभी को दिया है। सम्मेलन में विधायक बाबूराम पासवान, विधायक किशनलाल राजपूत, स्वामी प्रवक्तानंद, डीपी भारती, रवि रस्तोगी आदि ने विचार रखे। संचालन अनुराग अग्निहोत्री ने किया। सम्मेलन में लेखराज भारती, अशोक राजा, प्रफुल्ल मिश्रा, विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की लाइन में लगे नेता और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed