फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Those Lainpar station Traffic stopping rage

लाइनपार वालों को स्टेशन से आवागमन रोकने पर रोष

Sun, 12 Jul 2015 10:34 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Sun, 12 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुल्तान खां की अध्यक्षता में हुई पंचायत में जीआरपी पर लाइनपार को स्टेशन से आवागमन पर रोकने और धमकाने का आरोप लगाया गया। पंचायत में जीआरपी की कार्य प्रणाली में सुधार न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

पंचायत में खां ने कहा कि नगर की आधी आबादी लाइनपार रहती है। रेलवे ने लाइनपार के लोगों को आवागमन को रेलवे की बाउंड्रीवाल निर्माण करते समय जगह-जगह रास्ते छोड़े।  ताकि लोगों को दो किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी न तय करनी पड़े। उन्होंने कहा कि अब तक लाइनपार आवागमन को रेलवे स्टेशन पर कोई रोक टोक नहीं थी। अब कुछ दिनों से जीआरपी आवागमन करने वालों को रोकने का प्रयास कर धमकाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा जीआरपी स्टेशन के पीछे रेल भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध दुकानें लगवाकर वसूली कर रही है। जीआरपी और अन्य स्टाफ की सह पर ट्रेनों से जलौनी लकड़ी भारी मात्रा में लाई जाती है। पंचायत में लाइनपार के लोगों का दोबारा आवागमन रोकने पर जीआरपी के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में रमेश चंद्र मिश्रा, लाखन वर्मा, दाताराम शर्मा, राजाराम, रामसागर पांडेय आदि थे। लाइनपार आवामन पर कोई रोक नहीं है। रेलवे स्टेशन पर साइकिल लेकर आने वाले लोगों को रोका जाता है। वसूली आदि के आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिषीपाल, चौकी इंचार्ज, जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed