{"_id":"61ba2a5c5475e812102f9e38","slug":"thieves-fired-at-police-arrested-pilibhit-news-bly4693565192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर चोरों ने की फायरिंग, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर चोरों ने की फायरिंग, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बाग में चोरी का सामान बेचने की योजना बनाते दो चोरों को पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो फायरिंग कर दी। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से नकदी और जेवर बरामद हुआ है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम को शहर स्थित दिदार बक्श के बाग में उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर, थाना ननाकमता की जंगल जोगीठेर नानक सागर कॉलोनी निवासी राहुल, जिले के थाना बरखेड़ा के मोहल्ला मलियान निवासी बृजेश सक्सेना चोरी का सामान बेचने की योजना बना रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायर कर दिया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए दोनों को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि दोनों के पास से जेवर, 1300 रुपये के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी रेकी में बंद मकान मिलने पर नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
आरोपी बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। सदर कोतवाली और सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी