फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves entered house to steal cow and attacked husband and wife with a knife

गाय की चोरी नाकाम: वारदात के लिए घर में घुसे चोर, दंपती पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार; दो को पकड़ा

Wed, 23 Aug 2023 05:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पूरनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, पूरनपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया में एक घर के अंदर गाय चोरी करने आए चोरों और दंपती का आमना सामना हो गया। घटना में घर का मालिक और बचाने आई पत्नी को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Thieves entered house to steal cow and attacked husband and wife with a knife
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

पूरनपुर इलाके में गाय चोरी की कोशिश करने की वारदात सामने आई है। जहां गाय चोरी करने के लिए घर में घुसे चोरों से पति-पत्नी भिड़ गए। चोरों ने घर के मालिक को चाकुओं से गोद डाला और वहीं बचाने आई उसकी पत्नी के सिर पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल दंपती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गय। पति को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया में मंगलवार की रात करीब पौने तीन बजे हुई। गांव निवासी वेदपाल (50) और उसकी पत्नी सीमा देवी (45) घर में सो रहे थे। रात करीब पौने तीन बजे घर में घुसे तीन चोरों के गाय खोलने की आहट पर दंपती ने चोरों को टोका और वेदपाल चोरों से भिड़ गया। तब चोरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर वेदपाल और बचाने आई उसकी पत्नी सीमा देवी पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


वेदपाल के चाकू मुंह पर ठोड़ी के पास और हाथ में लग गया। जबकि सीमा के सिर में चोट आई है। घायल दंपती को बुधवार सुबह चार बजे सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में वेदपाल को इलाज को पीलीभीत से बरेली ले जाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो युवकों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया है। सेहरामऊ उत्तरी एसओ कांत कुमार शर्मा ने बताया कि तीन चोर वेदपाल के घर गाय चोरी करने के लिए घुसे थे। वेदपाल चोरों से भिड़ गया। इस पर चोरों ने उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर और बचाने आई पत्नी सीमा के सिर पर चाकू मारकर घायल किया है। वेदपाल के घर से तीन डंडे मिले है। दो लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed