फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves blew goods worth 2.5 lakhs from Deputy Ranger's house

डिप्टी रेंजर के घर से चोरों ने उड़ाया ढाई लाख का माल

Sat, 07 May 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Thieves blew goods worth 2.5 lakhs from Deputy Ranger's house
बीसलपुर की मित्तल कालोनी के एक आवास में हुई चोरी के बारे में जानकारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर की मित्तल कॉलोनी में चोरों ने गुरुवार की रात ताला तोड़कर डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार के घर से लगभग ढाई लाख का माल उड़ा लिया। पुलिस ने मौका मुआयना तो कर लिया लेकिन तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर की मित्तल कॉलोनी निवासी अवनीश कुमार ने बताया कि वह इस समय पूरनपुर रेंज कार्यालय में डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की रात परिजन छत पर सोए थे। रात में किसी समय चोरों ने गैराज की पत्ती हटाकर अंदर प्रवेश किया। उसके बाद चोरों ने खुले कमरे में घुसकर अलमारी का ताला चाबी से खोला। दरअसल अलमारी की चाबी पड़ोस में स्थित खूंटी पर टंगी थी। चोरों ने अलमारी में रखी 13 हजार की नकदी, सोने की सात अंगूठी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी झुमकी और सोने की एक चेन आदि जेवर चुरा लिया। शुक्रवार को सुबह जब परिजन नीचे उतरकर आए, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। थोड़ी देर में ही यह बात पूरे मोहल्ले में फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। अवनीश कुमार ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी, उसके अनुसार चोर लगभग ढाई लाख का माल ले गए। तहरीर में चोरों को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed