फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There will be no danger by closing your eyes, you will have to see that which will not seen

आंखों को मूंद लेने से खतरा न जाएगा, वो देखना पड़ेगा जो देखा न जाएगा

Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
There will be no danger by closing your eyes, you will have to see that which will not seen
बांसुरी महोत्सव में चल रहे कार्यक्रमों का आनंद लेते बच्चे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। आंखों को मूंद लेने से खतरा न जाएगा, वो देखना पड़ेगा जो देखा न जाएगा, जलना है कब्र पर कि जलाना है बज्म में, यह भी किसी चराग से पूछा न जाएगा। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे बांसुरी महोत्सव के समापन के मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी ने अपने कलामों से समा बांध दिया। वहीं अन्य शायरों के कलामों पर जमकर तालियां गूंजी। वहीं एक साथ सौ बांसुरी वादकों ने एक साथ अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शायर वसीम बरेलवी ने आगे कलाम पढ़ा, बात बढ़ जाती तो खोटा होता दोनों का सफर, मैं ही पीछे हट गया और उसको रस्ता दे दिया। उनके अलावा शायर अरुण जैमिनी, मध्यम सक्सेना, जीतेश राज, रुचि चतुर्वेदी, एकता भारती, अमन अक्षर और शायर सिद्धार्थ ने भी अपने कलामों से महफिल को सर्द रात में भी जोश भर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भी कवि सम्मेलन का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं शाम को हुए सौ बांसुरी वादन के कार्यक्रम ने भी लोगों के मन को जीत लिया। इसके अलावा दिन में भी कई गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्टालों पर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी ने भी मन मोहा
उद्यान विभाग की तरफ से पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें पंद्रह प्रकार के पौधे थे। रुद्राक्ष, गुलाब, गेंदा, लिलि आदि थे। शहर के कई लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया। जज की भूमिका महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने निभाई। उद्यान अधिकारी रमेश चंद्र राना भी मौजूद रहे। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed