फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   There was such excitement to see the tiger... even the cold turned cold

Pilibhit News: बाघ देखने का ऐसा उत्साह... ठंड भी पड़ गई ठंडी

Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
There was such excitement to see the tiger... even the cold turned cold
कलीनगर। साल के अंतिम दिन को यादगार बनाने वाले सैलानियों से मंगलवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) और चूका बीच गुलजार रहा। ठंड के बावजूद दोनों शिफ्टों में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। दिन भर में पांच सौ से अधिक सैलानियों ने वन्यजीवों का दीदार किया। सैलानियों की आमद से मुस्तफाबाद में भी रौनक देखने के लिए मिली।
विज्ञापन

पीटीआर का पर्यटन सत्र छह नवंबर से शुरू हुआ है। इसके बाद से ही सैलानियों की आमद शुरू हो गई। बाघों के अधिक दीदार के चलते देश के विभिन्न इलाकों के सैलानी पीलीभीत टाइगर रिजर्व आना अधिक पसंद कर रहे हैं। पीटीआर प्रशासन के आंकड़ों की मानें तो अब तक 10 हजार से अधिक सैलानी घूमने आ चुके हैं।
विज्ञापन

चूका बीच की जिम्मेदारी वन निगम व जंगल क्षेत्र में बने गेस्ट हाउस की जिम्मेदारी टाइगर रिजर्व के अधीन है। इधर साल के अंतिम दिन मंगलवार को चूका बीच सैलानियों से गुलजार दिखा। ठंड के बाद भी बड़ी संख्या में सैलानी घूमने पहुंचे। इससे दूसरे शिफ्ट में जंगल सफारी वाहनों के लिए सैलानियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो महोफ गेट से भी सैलानी घूमने पहुंचे, लेकिन सबसे अधिक भीड़ मुस्तफाबाद गेस्टहाउस स्थित प्रवेश काउंटर पर देखने के लिए मिली। पार्किंग स्थल सैलानियों के वाहनों से खचाखच भरा रहा। पहली शिफ्ट में करीब 20 वाहन जंगल भ्रमण पर गए। दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी के अधिकांश वाहन बुक हुए।
रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि नए साल को लेकर सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को भी संख्या बेहतर रही। व्यवस्थाओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

000
तैनात किया अतिरिक्त स्टाफ
वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में सैलानियों के चूका पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। वनकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई है। महोफ गेट नंबर एक के अलावा मुस्तफाबाद और चूका बीच के प्रवेश द्वार पर वनकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed