{"_id":"6a15f5a681cd00d32c0ecd87","slug":"then-two-tractor-trolleys-carrying-soil-were-caught-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-160433-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फिर पकड़ीं मिट्टी लेकर आ रहीं दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फिर पकड़ीं मिट्टी लेकर आ रहीं दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियां
विज्ञापन
पूरनपुर। राजस्व और पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से लाई जा रही मिट्टी की सूचना पर छापा मारा। सिरसा रोड और पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में मिट्टी भरी दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ लीं। अभिलेख न होने पर ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है। अवैध खनन की रिपोर्ट विभागीय अधिकारी को भेजी है।
क्षेत्र में सख्ती के बाद भी अवैध खनन नहीं रुक रहा है। भोर होते ही विभिन्न सड़कों पर मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां दौड़ने लगती हैं। खनन अधिकारी सुभाष कुमार ने 11 मई को गांव जटपुरा के समीप अवैध खनन होता मिलने पर जेसीबी और दो डंपर पकड़कर पुलिस को सौंपे थे। अगले दिन 12 मई को गांव भगवंतापुर के समीप खनन पकड़ने पर खनन अधिकारी से खनन माफिया ने अभद्रता की थी। खनन अधिकारी ने मडलोडर को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था। अभद्रता के मामले में कोतवाली पुलिस ने खनन अधिकारी की ओर से एक गांव की महिला प्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
रविवार को नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने पुलिस के साथ बंडा हाईवे पर एक कॉलेज के समीप मिट्टी भरी दो ट्राॅलियों और ट्रैक्टरों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। मंगलवार को पुलिस ने पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में एक स्थान पर लाई गई मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। सोमवार को नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने सिरसा रोड पर मिट्टी भरी ट्राॅली को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि अभिलेख न होने पर दोनों को सीज करा दिया गया। नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी गई है। संवाद