फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Then began the illegal colonies

शहर में फिर शुरू हुआ अवैध कॉलोनियों का निर्माण 

Fri, 04 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 04 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Then began the illegal colonies
फिर शुरू हुआ अवैध कॉलोनियों का निर्माण  - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के स्थानांतरित होते ही शहर में अवैध कॉलोनियों के निर्माण का धंधा फिर पनपने लगा है। शहर में कई जगह अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। मिलीभगत से चल रहे इस धंधे लोगों को गुमराह कर प्लाटों की बिक्री भी की जा रही है। इसमें कई कॉलोनियां अवैध ढंग से कब्जाई गई जमीनों पर बन रही हैं।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने मरौरी ब्लाक के पूरब की ओर रेलवे लाइन के निकट विकसित की जा रही कॉलोनियों को अवैध पाते हुए काम बंद करा दिए थे। लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद से न सिर्फ कॉलोनी के निर्माण में तेजी आई है प्लाटों की बिक्री भी हो रही है। विवादित जमीन पर ईंटों की पक्की मार्किंग कर प्लाटिंग की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस कॉलोनी को विनियमित क्षेत्र से अब तक स्वीकृति नहीं भी नहीं मिली है लेकिन लोगों को पूर्व में विकसित हो चुकी निरजनकुंज कॉलोनी के नाम से गुमराह कर प्लाट बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे लाइन तक चल रही प्लाटिंग
विकसित की जा रही कॉलोनी में निर्धारित जमीन के अलावा रेलवे लाइन तक भराव कर उसे भी शामिल किया जा रहा है। रेलवे की ओर से लगे पक्के पिलर को क्षतिग्रस्त कर सेमल का पेड़ भी काट डाला गया जिसके निशान मिटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed