फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Then ATS can come to the district hospital.

Pilibhit News: फिर जिला अस्पताल आ सकती है एटीएस

Sat, 20 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 20 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Then ATS can come to the district hospital.
पीलीभीत। दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद एटीएस की ओर से पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई जांच अभी पूरी नहीं हुई है। एक माह बाद चिकित्सकों के चरित्र सत्यापन दस्तावेज संकलित किए जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एटीएस की टीम दोबारा पीलीभीत आ सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली बम ब्लास्ट में संलिप्त महिला सर्जन का नाम आने के बाद से लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर देश के मेडिकल कॉलेज हैं। इसमें अलग-अलग देशों से पढ़ाई कर लौटे इंटर्नशिप करने वाले चिकित्सकों पर एटीएस की कड़ी निगाह है। इसी क्रम में एटीएस ने पीलीभीत मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों की पहचान से संबंधित दस्तावेज भी जुटाए।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद दिल्ली से पीलीभीत जिला अस्पताल में एटीएस की टीम ने दो घंटे घूमकर चिकित्सकों की पहचान सहित फोटो लेना, नेम प्लेट से नाम लेना सहित अन्य जांच संबंधित कार्य भी किए। वहीं एटीएस की जांच यहीं नही थमी, एटीएस ने 70 चिकित्सकों के पुलिस वेरिफिकेशन से सत्यापित दस्तावेज लिए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अभी मेडिकल कॉलेज से एटीएस की जांच अभी पूरी नहीं हुई है व दोबारा एटीएस की टीम पीलीभीत आ सकती है। हालांकि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed