फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft accused arrested, goods recovered

Pilibhit News: चोरी के आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Sat, 06 Jul 2024 05:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 06 Jul 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested, goods recovered
पूरनपुर में गिरफ्तार आरोपी।स्रोत: पुलिस
पूरनपुर। मोहल्ला चौक निवासी मिष्ठान विक्रेता कुलदीप के घर गांव चंदिया हजारा के गुरदीप सिंह और मोहल्ला साहूकारा के राकेश ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के 1,02,550 रुपये और जेवरात बरामद कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। दोनों आरोपी शातिर हैं, वह इससे पहले भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

मिष्ठान विक्रेता कुलदीप गुप्ता के घर एक जुलाई की रात को छत के रास्ते घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के ताले खोलकर 1.60 लाख रुपये की नकदी, 17 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। सूचना पर सीओ आलोक सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली थी। पुलिस ने चोरी गए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। खुलासे के लिए एसओजी भी लगाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने गांव चंदिया हजारा निवासी गुरदीप सिंह और नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने चोरी गए जेवरात, तीन मोबाइल फोन के साथ 1,02,550 रुपये की नकदी बरामद की गई। एसपी अविनाश पांडेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गुरदीप और राकेश दोनों शातिर चोर है। इससे पहले भी चोरी के बरामद माल सहित जेल भेजे गए थे। गुरदीप पर चार और राकेश के खिलाफ पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed