फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The youths who came as tenants collected the goods

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर किरायेदार बनकर आए दो युवकों ने बेहोश कर माल समेटा

Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
The youths who came as tenants collected the goods
जिला अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते सीओ सुनील दत्त। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। श्रीराम नगर कॉलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर किरायेदार बनकर आए दो युवकों ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को रसमलाई में नशा देकर बेहोश कर दिया। दो लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी किए। जाते-जाते बाइक और मोबाइल भी ले गए। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की शहर से सटी श्रीरामनगर कॉलोनी निवासी आकाश ने बताया था कि उनकी मां फूला देवी राजीव कॉलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर हैं। छह दिसंबर को दो युवक कमरा किराये पर लेने आए थे। 15 सौ रुपये में कमरा तय हुआ। पांच सौ रुपये देकर अगले दिन आने की बात कहकर चले गए। अगले दिन मंगलवार को दोपहर में युवक कुछ सामान लेकर आ गए। दोनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने की बात बताई थी। मंगलवार रात 11 बजे दोनों युवक लौटकर आए थे। कहा था कि अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। खुशी में रस मलाई खाने की बात कही। मां फूला देवी और पत्नी संध्या के साथ हम लोगों ने रस मलाई खाई थी। कुछ देर बाद तीनों लोग बेहोश हो गए। रात में किसी समय दोनों युवक झुमकी, गले का हार समेत दो लाख के जेवर और एक बाइक, एक मोबाइल लूट ले गए। सुबह उठे तो घर से सामान गायब था। युवक भी घर से गायब थे। कमरों में भी सामान तितर बितर था। दोनों युवकों का फोटो और पता की जानकारी नहीं है। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित आकाश की ओर से मामले को दर्ज किया जा रहा है। युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

बिना आईडी लिए रख लिया था किराये पर
दिक्कत की बात यह है कि मकान मालिक ने कोई जांच पड़ताल किए बगैर मकान का एक कमरा किराये पर दे दिया। युवकों का कोई फोटो मकान मालिक के पास नहीं है। न ही कोई आईडी प्रूफ है। मकान मालिक अब युवकों के नाम, पते के बारे में भी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। सीओ सुनील दत्त का कहना है कि आसपास के मकानों का सीसीटीवी फुटेज दिखवा रहे हैं। ताकि आरोपी युवक पकड़े जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पीड़ित के घर के आसपास सीसीटीवी फुटेज दिखाई जा रही है। परिवार युवकों का नाम पता नहीं बता पा रहा है। दोनों युवक 20-22 साल के बताए जा रहे है। युवकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। - सुनील दत्त, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed