{"_id":"67153d9973802ddf6f0d9aa6","slug":"the-youth-was-beaten-up-and-the-crop-was-ploughed-and-his-daughter-was-molested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124331-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक की पिटाई कर जोत दी फसल, पुत्री से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक की पिटाई कर जोत दी फसल, पुत्री से की छेड़खानी
विज्ञापन
पीलीभीत। रिश्तेदारों के साथ घर में घुसकर कुछ दबंगों ने युवक की पीटकर धान की फसल को जोत दिया। साथ ही उसकी पुत्री से छेड़खानी भी की। बाद में हमलावर नेपाल की ओर भाग गए। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसका खेत नेपाल सीमा पर है। परिवार के साथ ही खेत पर बने घर में रहती है।
छह अक्तूबर को शाम करीब सात बजे जसवंत, अजीत, चंद्रावती, गांव फैजुल्लाहागंज निवासी इन लोगों के रिश्तेदार अरविंद, शीला, पुष्पा, गांव वीरखेड़ा निवासी गुड्डू, जिला ऊधमसिंहनगर के थाना किच्छा के प्रतापनगर कालोनी निवासी अर्जुन, सुषमा और उनके रिश्तेदार नेपाल के थाना बाबाथान निवासी गणेश उर्फ कल्लू, संतबहादुर, विनोद, किरन धारदार हथियार व लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन
आरोप है कि इन लोगों ने घर में रखा काफी सामान तोड़ दिया। पति को बांधने के बाद खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया। जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। उन लोगों ने उसकी पुत्री से भी छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए नेपाल की ओर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।