फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man left his wife and took his girlfriend with him

Pilibhit News: पत्नी को छोड़ प्रेमिका को ले गया युवक

Sun, 14 Sep 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The young man left his wife and took his girlfriend with him
दियोरिया। गांव दौलतपुर निवासी सुमन ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि गांव सोंधा निवासी उसका पति वेदप्रकाश उसे व बच्चों को लेकर काम करने के लिए नोयडा गया था। वहां दोनों अलग-अलग फैक्ट्री में काम करने लगे। इसी दौरान पति उसे छोड़ कर प्रेमिका को लेकर चला गया। उसने फोन से संपर्क किया तो पति ने आने से मना कर दिया। तीन महीने इंतजार करने के बाद वह बच्चों को लेकर अपनी ससुराल लौटी। ससुरालियों ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए उसे घर से निकाल दिया। किसी तरह जानकारी करते हुए बच्चों के साथ हरिद्वार में पति के पास जा पहुंची। वहां भी उसे पति की बेरुखी सहनी पड़ी। इसके बाद वह मायके आ गई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed