फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man from current Maut , jam

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 21 Sep 2015 11:23 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Mon, 21 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
The young man from current Maut , jam
खेत देखने गए गांव मोहनपुर निवासी 18 वर्षीय जितेंद्र की खेत में टूटे
विज्ञापन
पड़े बिजली हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आसाम हाइवे के मोहनपुर चौराहा पर शव रखकर जाम लगाया और प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम से भी नोकझोंक हुई। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। पुलिस ने पिता की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव निवासी मिश्रीलाल जाटव ने बताया कि उनका पुत्र जितेंद्र कुमार गांव निवासी प्रेमराज और जयराम के साथ सोमवार को करीब 11 बजे खेत में खड़ी फसल देखने गया था। करीब एक माह से खेत में टूटे पड़े बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना उसके साथी प्रेमराज और जयराम ने घर पहुंचकर दी।
सूचना पर घर वाले तमाम लोगों के साथ पहुंचे और डंडे से तारों को हटाकर जितेंद्र का शव हटाया। मृतक के पिता और ग्रामीणों का कहना है कि एक माह से टूटे तार को ठीक कराने की कई बार शिकायत की गई। इसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। आक्रोशित लोगों ने जितेंद्र के शव को मोहनापुर चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया और बिजली विभाग के के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों बिजली विभाग के अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार और सीओ राजेश्वर सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने बिजली विभाग के अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, पारिवारिक योजना का लाभ दिलवाने, बिजली विभाग से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाने और तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। बाद में एसडीएम, सीओ के आश्वासन पर लोग माने। तब कहीं करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने मिश्रीलाल की तहरीर पर बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चार भाईयों में सबसे छोटा था जितेंद्र
जितेंद्र की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। जितेंद्र अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था। उसके सबसे बड़े भाई नंदलाल, घनश्याम की शादी हो चुकी है। महेश और उसकी सबसे छोटी बहन दयावती अविवाहित है। जितेंद्र  की भी शादी नहीं हुई थी।
तार जोड़ने को लेते है सौ रुपये
प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे अफसरों को बिजली विभाग के कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि  शिकायत पर पहले तो बिजली विभाग के कर्मचारी ध्यान नहीं देते। आरोप है कि अगर आते हैं तब तार जोड़ने केे नाम पर सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगते है।
000
हाइटेंशन लाइन जब टूटती है तो ट्रिपिंग होती है। इस पर तुरंत लाइन बंद करने के बाद फाल्ट को ठीक कराया जाता है। तार टूटे होने की सूचना पहले से किसी ने विभाग को नहीं दी थी। सुविधा शुल्क का आरोप निराधार है।
-सौरभ भारद्वाज, एसडीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed