{"_id":"587a64c34f1c1bc156baa9cc","slug":"the-young-man-died-in-the-accident-in-bisalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर में हादसे में युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर में हादसे में युवक की जान गई
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर अमृताखास मार्ग पर बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इसमें साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि बाइक सवार सहित दो लोग घायल हो गए।कोतवाली क्षेत्र के गांव दुबहा निवासी 45 वर्षीय लाल बिहारी अपने छोटे भाई वीरपाल के साथ बीसलपुर आए थे। देरशाम दोनों साइकिल से घर लौट रहे थे। अमृताखास मार्ग पर भडरिया गांव के निकट गांव अकोली से आ रहे बाइक सवार धर्मेन्द्र कुमार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में सभी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने लाल बिहारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं लाल बिहारी के छोटे भाई वीरपाल व बाइक चालक धर्मेन्द्र को भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के घर वालों को भेज दी है।
विज्ञापन