{"_id":"c0b3bf223cb38f678cb4c9cebd330134","slug":"the-winner-of-the-arjuna-defeated-hapur-najibabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के विजेता ने नजीबाबाद के अर्जुन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के विजेता ने नजीबाबाद के अर्जुन को हराया
Jhonabad
Updated Tue, 03 Nov 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मेले में हो रहे दंगल में दूसरे दिन 10 कुश्तियां हुईं। प्रदेश के कई जिलों के अलावा अन्य प्रदेशों से आए नामचीन पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाए।
विज्ञापन
पहली कुश्ती लोनी के राजू और मथुरा के अरमान के बीच हुई, जो बराबर पर छूटी। दूसरी कुश्ती में लोनी के योंगेंद्र ने मथुरा के राजू को हराया। मेरठ के भूरा ने दिल्ली के जावेद को पटकनी देकर कुश्ती जीत ली। जहॉनाबाद के इकरार मेरठ के लोकेश, बरेली के विक्की हिमाचल के उमेश और बागपत के दिनेश और अलीगढ़ के राजू, हाफिजगंज के राजा रुड़की के बादल के बीच हुई कुश्ती बराबर पर रहीं।
विज्ञापन
वहीं हापुड़ के विजेता ने नजीबाबाद के अर्जुन को करारी शिकस्त दी और जीत दर्ज कराई। दिल्ली के प्रवीन ने बागपत के जावेद को हराया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार अजीम वेग, जपर सलमानी, फईम ठेकेदार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेफरी की भूमिका रेफरी जपर सलमानी ने निभाई। मेला कमेटी अध्यक्ष रामऔतार ने बताया कि बुधवार को बरेली के गुलाब अखाड़ा चंदौसी, मध्यप्रदेश आदि स्थानों के दिग्गज पहलवानों के बीच कुश्ती होगी।