फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The wife did not come from the maternal home, so the husband took the noose

मायके से नहीं आई पत्नी, तो पति ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त

Wed, 27 Apr 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
The wife did not come from the maternal home, so the husband took the noose
बीसलपुर। पत्नी के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूट पाई और पति उसके माथे का सिंदूर मिटाकर चला गया। सिर्फ ससुराल वालों ने कुछ दिन रुकने के बाद विदा करने की बात कही थी। गुस्साए युवक शादी के तीन दिन बाद ही सुबह आठ बजे कमरा अंदर से बंद कर फंदे पर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की तीन दिन पहले पड़ोसी गांव से शादी हुई थी। पत्नी को घर लेकर जब युवक आया, तो काफी खुश था। रस्म अदायगी के तौर पर सोमवार को मायके वाले विवाहिता को लेने आए। इस पर ससुराल वाले उसकी पत्नी को लेकर सोमवार को ही लेकर लौट गए। जबकि वह विदा करने के पक्ष में नही था। युवक अपनी पत्नी के वियोग परेशान होकर मंगलवार को भोर में ही अपनी ससुराल पहुुंचा गया और ससुराल वालों से अपनी पत्नी की विदा करने को कहा। ससुराल वालों ने कहा कि कुछ दिन बाद वे लोग विदा करेंगे। पत्नी की विदा न होने से नाराज होकर युवक ने ससुराल में जलपान भी नही किया। तभी युवक मायूस होकर घर लौट आया। युवक ने अपने परिवार वालों को भी कुछ नहीं बताया। अपने कमरे में छत के कुंडे से रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। काफी देर तक जब युवक का कमरा नही खुला, तो घर वालों को शक हुआ और उन्होंने कमरे में खिड़की से झांक कर देखा, जहां उसका शव झूल रहा था। सूचना मिलने पर नवविवाहिता भी अपने मायके वालों के साथ मौके पर आ गई थी। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। घर वालों का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला गांव में पूरे दिन काफी चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed