फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The well-being of the farmers through cooperatives

किसानों की खुशहाली का माध्यम है सहकारिता

Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 10 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
The well-being of the farmers through cooperatives
बैठक - फोटो : pilibhit, beureu
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की ओर से सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश और पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह में हुए सम्मेलन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश ने कहा कि सहकारिता के बिना कृषि प्रधान देश का आर्थिक विकास मुमकिन नहीं है। भारत में श्वेत क्रांति, हरित क्रांति की सफलता सहकारिता की ही देन है। सहकारिता आंदोलन को और तेज करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने कहा किसानों और श्रमिकों को पूंजीपतियों के शोषण से मुक्ति दिलाने में सहकारिता आंदोलन शुरू हुआ था जो सभी गांवों में किसी न किसी रूप में मौजूद है। उन्होंने कहा कृषि और किसान की उन्नति के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता और यह केवल सहकारिता के माध्यम से ही संभव है।
विज्ञापन

 अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक मनोज द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन लक्ष्मी यादव, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, वेद प्रकाश शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका आदि ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। प्रशिक्षक संतोष सिंह ने परियोजना के बारे में जानकारी देकर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अमित पाठक ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ सहकारी बंधु रामसनेही और राजकुमार सिंह को सम्मानित किया गया। अंत में परियोजना अधिकारी मनोज यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनुराग अवस्थी, नदीम आरा, वेद तिवारी, बहादुर सिंह, अजय सिंह, राजबहादुर तिवारी, अशोक वाजपेई, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अजय सिंह, रमेश चंद्र शुक्ल, अजायब सिंह, राजकुमार, महेश यादव, अजमद हुसैन, अरविंद जायसवाल, दिनेश मिश्र, मुरलीधर तिवारी, सुधांशु मिश्र, जितेंद्र अग्निहोत्री, मोहित, गुरुदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed