फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The water left in the river Sharda Jagbudi

जगबूड़ा नदी से शारदा में छोड़ा पानी

Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा।
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The water left in the river Sharda Jagbudi
जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
जलस्तर बढ़ने से नदी तट पर चल रहे बचाव कार्य ठप 
विज्ञापन

नेपाल में बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार को नेपाल की जगबूड़ा नदी से पानी छोड़े जाने से शारदा में करीब एक लाख क्यूसेक पानी हो गया है। जलस्तर बढ़ने से यहां चल रहे बचाव कार्य फिलहाल ठप हो गए हैं।

शारदा नदी में बरसात के दिनों में हर साल बाढ़ आती है। इससे बचाव के लिए इन दिनों रमनगरा, नगरिया खुर्द, नौजल्हा नंबर दो में स्पर एवं कटर आदि का निर्माण चल रहा है। नदी के दूसरे किनारे पर नेपाल से आकर मिलने वाली जगूबड़ा नदी का पानी सोमवार को अचानक छोड़े जाने से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे यहां नौजल्हा नंबर दो पर चल रहा काम ठप हो गया। यहां पानी की धार बाढ़ और कटान से बचाव को बनाए गए स्पर के बैंडवार से टकरा रही है। इसके अलावा नगरिया खुर्द कलां में मार्जिनल बांध और दूसरे स्थानों पर चल रहा काम भी बंद हो गया है। नदी में पानी बढ़ने की सूचना से बाढ़ खंड के साथ प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। हालांकि इससे अभी किसी भी प्रकार के खतरे की आशंका नहीं है लेकिन बाढ़ खंड के जेई धर्मेंद्र कुमार और तरुण कुमार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed