फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The valley is wrapped in fog

Pilibhit News: कोहरे की चादर से लिपटा रहा तराई

Wed, 17 Jan 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The valley is wrapped in fog
टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद
पीलीभीत। बुधवार की सुबह से ही मौसम काफी खराब रहा। घना कोहरा होने के साथ ही सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी। कोहरा होने से हाईवे पर वाहनाें की रफ्तार कम रही तो कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़कों के किनारे ही रोक दिए। शीत लहर चलने से बुधवार को तराई में 1.9 डिग्री तापमान गिर गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अच्छी धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। हालांकि शाम होते ही घना कोहरा आ गया था। घना कोहरा बुधवार की सुबह भी रहा। लोगों को उम्मीद थी कि कोहरा छंटने के बाद धूप खिलेगी। इसी बीच शीत लहर के चलने से मौसम और बिगड़ गया। कोहरा और घना हो गया। इससे पूरे दिन मौसम खराब रहा। गलन होने से लोग कांपते रहे। मंगलवार को अच्छी धूप खिलने से तराई में अधिकतम 14.1 न्यूनतम- 7.1 था। बुधवार को मौसम खराब होने से इसमें काफी गिरावट आ गई। बुधवार को अधिकतम 12.4 न्यूनतम- 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में हल्की धूप की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। रात में गलन बढ़ जाएगी। - डॉ. एसएस ढाका, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक

फोटो 17



थाने के बोर्ड से टकराकर नाले में गिरी कार



कलीनगर। शीतलहर के साथ कोहरे की बढ़ती समस्या से हादसों का भी खतरा बढ़ने लगा है।



मंगलवार देर रात माधोटांडा कस्बे में थाने के मोड़ पर एक कार अनियंत्रित हो गई। इससे कार थाने के गेट के सामने लगे बोर्ड से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। चालक ने बताया कि दूसरे वाहन को बचाने के कारण हादसा हो गया। पुलिस ने चालक को जाने दिया। बुधवार को नाले से निकालने के बाद कार को भी चालक ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


शीत लहर के चलते तीन दिन और बंद रहेंगे स्कूल



पीलीभीत। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड और स्कूलों में तीन दिन का अवकाश और बढ़ाया है।




जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि 21 जनवरी को रविवार का अवकाश है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शासन ने अवकाश घोषित किया है। ऐसे में स्कूल अब 23 जनवरी को खुल सकते हैं। संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed