फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Union Minister said on the attitude of the MP, the decision will be taken by the Disciplinary Committee

सांसद के बदले तेवरों पर बोले केंद्रीय मंत्री, अनुशासन समिति लेगी निर्णय

Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Union Minister said on the attitude of the MP, the decision will be taken by the Disciplinary Committee
पीलीभीत। केंद्रीय संस्कृति मंत्री एवं ब्रज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अर्जुन मेघवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोमती उद्गम स्थल पर संग्रहालय बनवाने के लिए प्रयास करेंगे। सांसद वरुण गांधी के बदले तेवरों पर हुए एक सवाल के जवाब में वह बोले- पार्टी की अनुशासन समिति से इस पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जब उनसे पूछा गया कि सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं? इस पर मंत्री बोले यह पार्टी के ध्यान में है। कुछ अधिक बोलने से बचते हुए कहा कि अनुशासन समिति बनी हुई है। जो कार्रवाई होगी, समिति के स्तर पर ही होगी। जो भी मुद्दे उठाएं हैं, वह वास्तविकता के उठाए हैं या नहीं? इस सवाल वह बोले कि इसीलिए अनुशासन समिति बनती है। किसी को लगता है कि अनुशासनहीनता है तो किसी को लगता है कि मैंने क्या अनुशासनहीनता की? ऐसे मामले अनुशासन समिति में जाते हैं। यह सभी विषय समिति के हैं। उनके नहीं है। इस पर अनुशासन समिति ही निर्णय लेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह समिति के सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन

बृज क्षेत्र की 65 सीटें जीतने का किया दावा
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री और ब्रज क्षेत्र के विधानसभा चुनाव प्रभारी अर्जुन मेघवाल ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में 65 सीटें है और सभी जीतेंगे। पीलीभीत जिले में गोमती उद्गम स्थल संस्कृति दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सांस्कृतिक धरोहर है और पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं है। यह स्थान विकसित हो सकता है। इसके लेकर प्रदेश सरकार से वार्ता करेंगे। संग्रहालय बनवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस तो चौथे पांचवें स्थान पर रहेगी
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि हमारे सामने प्रमुख विपक्षी दल कौन रहेगा यह भी जिलेवार समीक्षा करना पड़ेगी। कांग्रेस तो चौथे या फिर पांचवें स्थान पर रहेगी। विधान सभा क्षेत्र में टिकट बदले जाने की बात पर बोले कि चुनाव सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा। कोई भी चुनाव हो, कुछ टिकटों का बदलाव तो पहले से ही होता चला आ रहा है। उम्मीदवार की आयु पहले से ही 75 साल तय है। विपक्षियों की चुनावी यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए वह बोले- कुछ पार्टियों ने देश और प्रदेश में कुछ किया ही नहीं तो कौन सी यात्रा निकालेंगी। हमारी पार्टी ने जो काम किया है उसी को लेकर जनता का विश्वास जीतने के लिए जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। जिससे जनता का हमे फिर से विश्वास मिले। हम दो कारणों से चुनाव जीतेंगे। इनमें एक डेवलपमेंट और एक गुड गवर्नेंस। प्रधानमंत्री की नीतियां धरातल पर तेजी से लागू हुईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed